डेढ़ वर्ष से मायके में थी पत्‍नी, पति ने लगाई गुहार तो पुलिस ने कराई विदाई

3
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। डेढ़ वर्ष से मायके में मौजूद एक युवती की  बड़हलगंज पुलिस ने विदाई कराई है। युवती को उसके परिजन उसके पति से नहीं मिलने दे रहे थे। पति ने पत्नी की विदाई के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

2019 में दोनों ने आजमगढ़ में हिंदू रीति से किया था शादी

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोइलसा निवासी हरिओम सोनकर ने बीते संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर जिलाधिकारी से कहा था कि वह और उसकी पत्नी दोनों बालिग हैं। 28 अगस्त 2019 को आजमगढ़ में ङ्क्षहदू रीति रिवाज से शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी मोना सोनकर निवासिनी चिल्लूपार कस्बा बड़हलगंज को उसकी मां विदा कराकर मायके ले गई थी। तब से वह उसकी पत्नी को नहीं भेज रही थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज मनोज कुमार राय ने दोनों पक्षों को रविवार को कोतवाली बुलवाया। वहां मोना ने अपने पति के साथ जाने की इ’छा जताई तो पुलिस ने परिजनों से बातचीत करके उसकी विदाई कराई।

कांग्रेस नेत्री ने लगाया पुलिस पर मारपीट का आरोप

किसान कांग्रेस की जिला महामंत्री व पिपराइच थाना थाने के ग्राम उसका निवासिनी संध्या पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि पिपराइच पुलिस ने उन्हें व उनके पति को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। उनकी बाइक थाने में ही रख ली गई है। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। कांग्रेस नेत्री ने आरोप लगाया कि दोपहर में कुछ अराजक तत्वों ने उनके घर पर हमला किया। उन्होंने इसकी सूचना यूपी 112 पर दी, लेकिन वहां से कोई मदद नहीं मिली तो वह अपने पति शशिशेखर पाण्डेय व ब’चों के साथ पिपराइच थाने में पहुंच गईं। वहां पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। उल्टे उन्हें व उनके पति को मारापीटा और थाने से उन्हें भगा दिया। उनकी बाइक भी थाने पर रख ली। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना थाने की सीसीटीवी फुटेज में भी रिकार्ड है। हालांकि थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र का कहना है कि महिला नेत्री थाना परिसर में धरने पर बैठने जा रही थीं। इससे उन्हें मना किया गया। उन्हें कहा गया कि धरने के लिए वह मुख्यालय जा सकती हैं। मारपीट की बात पूरी तरह से झूठी है। बाइक उनके परिजन को सौंप दी गई है। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी है। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights