बच्चों को बिना साइज के स्वेटर देने पर अभिभावक व शिक्षकों में नोकझोंक

13
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

अलीगढ़ : हरदुआगंज के गांव कोडऱा के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को बेनाप स्वेटर वितरण करने पर शिक्षक व अभिभावकों के बीच जमकर कहासुनी हुई। महिला ने शिक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। कोडऱा गांव की रानी देवी ने बताया कि गांव के सरकारी स्कूल में उसके तीन बच्चे पढ़ते हैं जिनमें से दो बच्चों को स्वेटर दिए गए जो उनके नाप के बजाय काफी छोटे थे। आरोप है कि जिसे लौटाने के लिए स्कूल पहुंची तो स्वेटर न बदलने की कहते हुए शिक्षक ने बच्चों को निकाल ले जाने को कहते हुए डंडा लेकर मारपीट पर उतारू हो गए। वहीं प्रधानाचार्य ताराचंद ने बताया कि नए स्वेटर आने पर बदलने को कहने पर महिला गाली देने लगी। उन्होंने भी महिला पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। तालानगरी चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों ओर से तहरीर मिली है जांच की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights