बिल्सी में छात्रों को दिलाई गई मतदान की शपथ

25BDN-51
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी। आज मंगलवार को मतदाता दिवस पर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर एनए इंटर कालेज में एक सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर के कई विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। यहां नायब तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी ने छात्रों को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए शपथ ग्रहण कराई। उन्होने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है इससे बनती सरकार है, लोकतंत्र को हम तभी महान बना सकते है। सभी छात्र अपने-अपने गांव और आसपास के लोगों के पास जाकर मतदान का महत्व समझाएं। ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ सके। कार्यक्रम में नगर के आर्य कन्या इंटर कालेज, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कालेज, इस्लामियां इंटर कालेज, महेश बाल इंटर कालेज के छात्र एवं शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामवीर सिंह, गीता सिंह, निर्दोष कुमार, आलोक सक्सेना, दिनेश कुमार माथुर, राजेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।  

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights