मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

युवाओं के शत प्रतिशत वोट बनवाएं: एसडीएम

December 2, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बीएलओ और सुपरवाइजर की बैठक 

सहसवान। एसडीएम महिपाल सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में बीएलओ और सुपरवाइजर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डोर टू डोर जाकर 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को शत प्रतिशत मतदाता बनाए जाने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन लोगों को यह जिम्मेदारी दी गई है वह निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ पात्र लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता बनाएं। 
       तहसीलदार शिव कुमार शर्मा ने कहा कि  चुनाव आयोग द्वारा पांच दिसंबर तक मतदाता बनाए जाने की तिथि बढ़ा दी गई है। जो लोग एक जनवरी 2022 तक 18 वर्ष के हो रहे हैं। ऐसे सभी महिला पुरुष अपना मत जरूर बनवा लें ताकि चुनाव के दौरान वोट डाल सकें। एसडीएम ने बताया जिन केंद्रों पर बहुत कम संख्या में मतदाता बनाए गए हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित करके बैठक बुलाकर निर्देशित किया गया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पात्र लोगों को मतदाता बनाएं। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजर को निर्देशित करते हुए कहा इसमें लापरवाही करने बालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

https://youtu.be/As3d5YR1go4
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights