बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी में स्थित आर्य समाज मंदिर में आज संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर यज्ञ के पश्चात राष्ट्र रक्षा व विश्व शांति की कामना के साथ आहुति दी गई। यज्ञ के पश्चात सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा *किसी भी राष्ट्र को तभी पूरी आजादी मिलती है जब उसका अपना गणतंत्र अपना संविधान हो। संविधान का अर्थ ही है देश को मर्यादाओं में बांधना। संविधान दो काम करता है पहला काम देशवासियों को अच्छे काम के लिए पारितोषिक देना इनाम देना और दूसरा गलत काम के लिए दंड देना। संविधान का अर्थ होता है यह करना है यह नहीं करना है, यदि हम सब देशवासी अपने संविधान के साथ रहे तो निश्चित ही देश उन्नति को प्राप्त होगा। इस अवसर पर श्रीमती प्रज्ञा आर्य ने भी अपने विचार रखे । कार्यक्रम में श्रीमती सूरज वती देवी, भानु प्रकाश सिंह आर्य, मास्टर अगर पाल सिंह, अंजलि रानी, पंकज कुमार सिंह प्रश्रय आर्य, आदि मौजूद रहे।