पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने तहसील में किया धरना प्रदर्शन

25BDN-53
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

 बिल्सी कोतवाली में पंहुचकर दी गिरफ्तारी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मांगे पूरी नहीं हुई तो 10 दिसम्बर को होगा भारत बंद

बिल्सी। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के चौथे चरण के आंदोलन के तहत आज तहसील परिसर में धरना दिया। तहसील संयोजक किशोर कुमार पाल के नेतृत्व में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। नारेबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कोतवाली में 21 लोगों ने गिरफ्तारी दी। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रितेश भारतीय ने कहा कि देश को आजाद हुए 70 साल से अधिक हो गए लेकिन केंद्र सरकार ओबीसी वर्ग के साथ छल कपट करती रही हैं। आज तक ओबीसी वर्ग की जाति आधारित गिनती नही कराई गई है। जब देश गुलाम था तब अंग्रेजों ने 1931 में ओबीसी की गिनती कराई थी,तब देश मे ओबीसी वर्ग 52 प्रतिशत था। आज तक ओबीसी समाज के साथ सरकार धोखा कर रही हैं। उन्होने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आठ अक्टूबर 2013 को यह निर्णय लिया गया कि केवल ईवीएम मशीन से स्वतंत्र निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव नहीं हो सकता इसलिए ईवीएम के साथ में पेपरट्रेल मशीन लगाया जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव में ईवीएम के घोटाले को रोकने के लिए पेपरट्रेल मशीन लगाई जा रही है। लेकिन जब तक पेपरट्रेल से निकलने वाली प्रतिमा का मिलान नहीं कराया जाता। तब तक स्वतंत्र निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराना संभव नहीं है। समस्त सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों का वर्ष 2004 से बंद पुरानी पेंशन बहाल की जाए। उपरोक्त मांगों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने पांच सालों में आंदोलन घोषित किया था। जिसका चौथा चरण जेल भरो आंदोलन है। अगर शीघ्र ही मांगे पूरी नहीं की गई तो 10 दिसंबर को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा देश के 550 जिलों की पांच हजार तहसीलों में भारत बंद किया जाएगा। आज गिरफ्तारी देने वालों में रितेश भारतीय, सत्यपाल मास्टर, सूरजपाल पाली, निरोल, चरण सिंह, रामपाल सिंह, पन्नालाल, कप्तान सिंह, चौथा सिंह, आरामसिंह, गजराम सिंह, सुरेंद्र, प्रेमसिंह, वीरेंद्र सिंह, रौनक सिंह ,बौद्ध पाल, सुजान सिंह, केंद्रपाल, महेंद्र, मैदान सिंह, प्रदीप सिंह, किशोर कुमार पाल आदि है। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights