रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मिलेगी सारी जन सुविधाएं : निर्भय सक्सेना
बरेली। जबलपुर से एक विवाह समारोह से बापस लौटते समय 22 नवम्बर 2021को मध्य प्रदेश के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर उतर कर मैने कुछ देर चहलकदमी कर इस साफ सुथरे इस रेलवे स्टेशन की भव्यता को निहारा जो रोशनी से जगमग था। अब यहां सारी जन सुविधाओं को देने की व्यवस्था की जा रही है। स्मरण रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत 15 नवंबर 2021 को ही मध्य प्रदेश में इस विश्व स्तरीय रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया था। भारतीय रेलवे के इस स्टेशन को हबीबगंज के नाम से जाना जाता था। अब इस रेल स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति के नाम पर हो गया है। मध्य प्रदेश के भोपाल में रानी कमलापति ही अंतिम हिंदू रानी थीं ऐसा बताया गया । भारत में पहले यह रेलवे स्टेशन हबीबगंज के नाम से जाना जाता था। अब इसका नाम बदलकर रानी कमलापति के नाम पर हो गया है। मध्य प्रदेश के भोपाल में रानी कमलापति ही अंतिम हिंदू रानी थीं ऐसा बताया गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देश के पहले आई एस ओ प्रमाणित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर एक ही जगह सभी फाइव स्टार सुविधाएं मिलेंगी। रेल स्टेशन परिसर में आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी। यहां सिनेमा घर, शॉपिंग मॉल, होटल,अस्पताल जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

देश के पहले विश्वस्तरीय हबीबगंज स्टेशन को पूरी तरह से री- डेवलप कर नया नाम दिया गया। इसका पुनरोद्धार जर्मनी की हेडलबर्ग रेलवे स्टेशन की तर्ज पर किया गया है। बताया गया कि 350 करोड़ रुपये की लागत से कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में अस्पताल, सिनेमा घर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, होटल का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे ट्रैक के ऊपर हवाई स्थल बनाया गया है जहां काफी यात्रियों के बैठने की भी व्यवस्था रहेगी। स्टेशन के समीप दो साल पहले दो अंडरग्राउंड सब-वे प्रारंभ हुए थे। अब इन्हें रेलवे प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा गया है। ट्रेनों से उतरने वाले यात्री सीधे इन सब-वे से बाहर निकल जाते हैं।
दूसरी ओर, इस वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन को भोपाल मेट्रो से भी 2023 तक जोड़ा जाना है। निर्भय सक्सेना













































































