बिल्सी। भूदेवी वार्ष्णेय इण्टर कॉलेज में आज रविवार को प्राइमरी विभाग की ओर से एक विशेष शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजित की गई। जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बच्चों को मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक रूप से परिपक्व बनाने के लिए आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए सुझाव भी दिए गए। कालेज के डिप्टी मैनेजर दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों को मानसिक और बौध्दिक विकास के लिए न्यूज पेपर पढ़ना काफी जरुरी हो गया है। वर्तमान में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रचलन के कारण बच्चे पुस्तकें आदि सामग्री को पढ़ना कम पसन्द कर रहे है। जिससे उनकी बौध्दिक क्षमता धीरे-धीरे कम होती जा रही है। इसलिए बच्चों के अभिभावकों को चाहिए वह उन्हे न्यूज पेपर और पुस्तके पढ़ने की प्रक्रिया को दैनिक क्रियाकलाप में शामिल करें। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि सभी अभिभावक बच्चों के नियमित रूप से डायरी और बैग को चैक जरुर करे। उन्होने कहा कि बच्चों के दैनिक क्रियाकलापों को पढ़ाई की ओर मोड़ना है तथा बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाना है। प्राइमरी प्रभारी अमित माहेश्वरी ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी से बने वर्तनों की तरह होते है उन्हें जिस तरह का उन्हे आकार दिया जाए तो वह वैसे ही बन जाएगें। संगोष्ठी का संचालन निकिता माहेश्वरी और देवेश कुमार ने किया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।