बदायूँ: गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में कार्यक्रम अधिकारी असि०प्रो०सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय युवा महोत्सव को रंगोली प्रतियोगिता के साथ समापन किया गया। सेना दिवस के अवसर पर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वयंसेविकाओं में शिवांगी, मेघा पटेल, अंजली एवं लवली, आरती आदि ने सुंदर रंगोली के माध्यम से स्वामी जी के विचारों को अपने जीवन में चरितार्थ करने का संदेश दिया। वही अंजली ने सुन्दर रंगोली द्वारा देश के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की बताया कि आज का दिन देश में सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ० गार्गी बुलबुल द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी असि० प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने किया। प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल ने बताया कि भारत में हर वर्ष 15 जनवरी को लेफ्टिनेंट जनरल (बाद में फ़ील्ड मार्शल) के. एम. करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन उन सभी बहादुर सेनानियों को सलामी भी दी जाती है जिन्होंने कभी ना कभी अपने देश और लोगों की सलामती के लिये अपना सर्वोच्च न्योछावर कर दिया।कार्यक्रम अधिकारी सरला देवी चक्रवर्ती ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।” इसलिए हमेशा सीखने के लिए तत्पर रहो। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान कु० अंजली व ग्रुप रहा वहीं द्वितीय स्थान पर मेघा व उनका ग्रुप रहा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम पलक द्वितीय रेखा और तृतीय वैष्णों रहीं। प्राचार्या व कार्यक्रम अधिकारी ने स्थान प्राप्त स्वयंसेविकाओं को सम्मानित किया गया। अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए लक्ष्य गान के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।