स्वयंसेविकाओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

bc4fe591-87a9-4f60-9a46-9f0142e33f44
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन व नेत्रत्व में व डॉ इति अधिकारी, डॉ उमा सिंह गौर के सहयोग से’ मतदान महोत्सव 2022 – कोई मतदाता छूटने न पाए ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा की अध्यक्षता में माँ सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा ने कहा कि लोक लोकतंत्र एकमात्र ऐसी व्यवस्था है जिसमें हर व्यक्ति के मत का अपना विशेष महत्व होता है। एक महिला, एक स्वयंसेविका, एक छात्रा होने के नाते आप पर यह दोहरी जिम्मेदारी आ जाती है कि आप न केवल स्वयं अपने मताधिकार का महत्व जाने समझे बल्कि इससे दूसरों को भी परिचित कराएं। जिसके तहत कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी ने बिस्तार पूर्वक मतदान के महत्व को समझाया व अपने आस पास के सभी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा बिना किसी प्रलोभनों के सही उम्मीदवार को वोट कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। डॉ गार्गी बुलबुल ने कहा कि देश के विकास व राष्ट्र की उन्नति के लिए मतदान करना आवश्यक है। अगर मतदाता सूची में आपका नाम न हो तो मत पत्र भरकर मतपत्र बनवाए ताकि ज्यादा से ज्यादा वोट कर लोकतंत्र के महापर्व में अपना योग दान दे सके।

स्वीप कॉर्डिनेटर डॉ उमा सिंह गौर ने बताया कि 1जनवरी 2022 को 18 साल की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक युवा को अपना मतपत्र बनवाना है जिसके लिए अपना आई डी एक फोटों लाना होगा। डॉ इति अधिकारी ने कहा कि युवा एवं भावी मतदाता लोकतंत्र की पहचान है । इस अवसर पर डॉ शालू गुप्ता उपस्थित रहीं। स्वयंसेविकाओ में कु इलमा नाज, दिशा सिंह, शालिनी सागर, सौम्या, राजकुमारी, पूनम यादव, रितिका राजपूज, दीक्षा, साक्षी आदि की सक्रिय सहभागिता रही । संचालन डॉ इति अधिकारी ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights