मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 24 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 16.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

यूपी में शीतलहर का प्रकोप, पाला पड़ने का भी किया अलर्ट जारी

January 15, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में पाला पड़ने का भी अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 15 से लेकर 16 जनवरी तक तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कुछ लोगों को इससे बर्फबारी का एहसास हो सकता है. हालांकि, इसे बर्फबारी नहीं बल्कि पाला बोलते हैं. अभी तक के अनुमान के मुताबिक 17 जनवरी से मौसम के इस तल्ख रुख में थोड़ी नरमी देखने को मिल सकती है. बीते गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन के तापमान में भी गिरावट तो आई, लेकिन यह उतनी ज्यादा नहीं थी जितने की संभावना जताई गई थी. हालांकि, रात में तापमान में गिरावट लगातार जारी है.

उत्‍तर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही दर्ज किया गया. शीतलहर और दिन में भयंकर ठंड होने के मौसम विभाग के अनुमान से यह तापमान थोड़ा ज्यादा रहा. धूप निकलने के कारण लोगों को दिन में राहत मिलती रही, लेकिन शाम होते ही कोहरे और ठंड का प्रकोप शुरू हो गया. रात में तापमान प्रदेश के ज्यादातर शहरों में 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है.

तापमान में आई गिरावट

कई शहरों में 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे भी तापमान पहुंच गया है. मौसम विभाग के अभी तक के अनुमान के मुताबिक इसमें और गिरावट की संभावना है. बीती रात लखनऊ में रात का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस जबकि आगरा का 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इसी तरह बरेली में 4.9 डिग्री सेल्सियस, बहराइच में 7.4 डिग्री सेल्सियस और अलीगढ़ में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights