साइबर क्राइम से बचने को डिजिटल सिग्नेचर अपनाए

01BDN-53
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। नगर के महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कालेज में आज सोमवार को एनएसएस एवं मिशन शक्ति-3 के संयुक्त तत्वावधान में साइबर क्राइम विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्या डा.वसुधा ने की। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ पंकज कुमार सिंह ने साइबर क्राइम को विस्तार से समझाया और इससे कैसे बचा जा सकता है। प्रतिवर्ष लगभग पचास हजार से भी अधिक मामले सामने आ रहे हैं। छात्र-छात्राओं को सजग रहकर इनसे बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कार्य करने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में डिजिटल सिग्नेचर का प्रयोग किया जाना चाहिए एवं समय-समय पर उनके पासवर्ड भी बदलते रहने चाहिए। ताकि सावधानी बनी रहे। डा.आराधना वर्मा ने कहा कि साइबर क्राइम के शिकार लोगों को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करना चाहिए। इस मौके पर डा.शाहाबुद्दीन अली खां, शिवानी, शालिनी, दलवीर, नीरेश यादव,वैष्णो देवल आदि मौजूद रहे। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights