मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 18 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बरेली में श्री उत्तरमुखी बालाजी दरबार की भव्य कलश यात्रा निकली, 108 भक्तों ने लिया 40 दिवसीय फलाहारी व्रत का संकल्पबदायूँ के मेला ककोड़ा की तैयारियों पर मंडलायुक्त और डीआईजी ने परखी व्यवस्थाएंडिप्टी सीएम के दौरे से पहले जिला अस्पताल में बड़ा हादसा टला , बंदरों के आतंक ने खोली स्वास्थ्य विभाग की पोल , सीएमएस ने बयान से किया किनाराउझानी में खोखा नुमा दुकान में लगी भीषण आग, दो लाख का सामान जलकर राखमीरगंज में पुलिस मुठभेड़, गौकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोलीबदायूँ में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों का जोरदार धरना-प्रदर्शन, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
Uttar Pradesh

उझानी में खोखा नुमा दुकान में लगी भीषण आग, दो लाख का सामान जलकर राख

November 18, 2026By admin0 comments
👁 6.1K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। बदायूं रोड स्थित अयोध्या गंज क्षेत्र में कल रात करीब 11 बजे एक खोखा नुमा दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सीनरी, रेडीमेड कपड़े, दीवार घड़ी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग से दुकानदार को करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग की तपिश इतनी तेज थी कि पास में लगा लोहे का बिजली पोल भी जलकर धराशाई हो गया। जानकारी के अनुसार अयोध्या गंज निवासी सुबोध गुप्ता की बदायूं रोड पर देशी शराब की दुकान के निकट खोखा नुमा दुकान है। बुधवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान करीब 11 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बताया जाता है कि दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी समय से मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और ट्यूबवेल के पानी की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो चुका था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सीसीटीवी फुटेज में दिखा चेहरा ढके संदिग्ध व्यक्ति

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। लोगों के मुताबिक फुटेज में एक व्यक्ति चेहरा कपड़े से ढके हुए दुकान के पास दिखाई दे रहा है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति दुकान के पास आग लगाकर मौके से फरार हो गया। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है।

फोन पर मिली आग लगने की सूचना

दुकानदार सुबोध गुप्ता ने बताया कि वह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान फोन पर दुकान में आग लगने की सूचना मिली। जब तक वह मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान और उसमें रखा पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था। उन्होंने प्रशासन से हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights