मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 18 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में श्री उत्तरमुखी बालाजी दरबार की भव्य कलश यात्रा निकली, 108 भक्तों ने लिया 40 दिवसीय फलाहारी व्रत का संकल्प

November 18, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्री उत्तरमुखी बालाजी दरबार धर्म जागरण सेवा ट्रस्ट की ओर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा का शुभारंभ जागृति नगर, करगैना से हुआ, जो बीडीए कॉलोनी होते हुए बदायूं रोड के रास्ते रामगंगा पहुंची। यात्रा में महिलाओं ने 51 कलश धारण कर भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह चौहान के सानिध्य में निकली कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रामगंगा पहुंचने पर सभी 51 कलशों का विधि-विधान से पूजन किया गया तथा उनमें पवित्र जल भरा गया। इसके बाद यात्रा वापस दरबार पहुंची, जहां विधिपूर्वक कलश स्थापना की गई। इस अवसर पर 108 भक्तों ने 40 दिवसीय फलाहारी व्रत रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राघवेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। वहीं कलश यात्रा में अनुशासन एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी श्याम जी माथुर और अतुल चौहान ने संभाली।
इस अवसर पर श्याम कृष्ण दुबे, जितेंद्र गुप्ता, एसपी सक्सेना, नवल साहू, वीरेंद्र साहू, वेद राजपूत, बृजेश भारद्वाज, कैलाश पाठक, अंकुश पाल, ज्योति ठाकुर, राहुल चौहान, नरेंद्र साहू, आर्यन माथुर, रचित साहू, अनिल सैनी एवं अर्जुन कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights