मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 18 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ के मेला ककोड़ा की तैयारियों पर मंडलायुक्त और डीआईजी ने परखी व्यवस्थाएं

November 18, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। रुहेलखंड के प्रसिद्ध मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) की तैयारियों को लेकर बुधवार को मंडलायुक्त बरेली शंभु कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र मुनिराज जी ने जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ मेला स्थल का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला परिसर में पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गंगा घाटों की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, स्वास्थ्य सेवाओं, विद्युत व्यवस्था, आवागमन के रास्तों, यातायात और पार्किंग की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मेला स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों का निर्माण और मरम्मत निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआईजी ने मेले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखने तथा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा। गंगा घाटों पर गोताखोरों की तैनाती, पर्याप्त बैरिकेडिंग और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें। कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात सुचारु रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, स्वच्छता और जनसुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर साईं अश्रित शाखमुरी, क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पाण्डेय, मेला प्रभारी, थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights