मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 18 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डिप्टी सीएम के दौरे से पहले जिला अस्पताल में बड़ा हादसा टला , बंदरों के आतंक ने खोली स्वास्थ्य विभाग की पोल , सीएमएस ने बयान से किया किनारा

November 18, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। डिप्टी सीएम के बरेली दौरे से पहले जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अस्पताल परिसर की बदहाली ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। बंदरों की उछल-कूद के चलते जर्जर दीवार से ईंटें टूटकर नीचे खड़ी बाइक पर जा गिरीं। ईंटें गिरने से बाइक की टंकी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि उस वक्त बाइक पर कोई बैठा नहीं था गाड़ी मालिक पास में खड़ा था , वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हैरानी की बात यह है कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दौरे को लेकर अस्पताल प्रबंधन सुबह से ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा है, लेकिन परिसर में जर्जर दीवारें और बंदरों का आतंक जिम्मेदारों को नजर नहीं आया। सवाल उठता है कि मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा के लिए आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा? क्या किसी की जान जाने के बाद ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा? इससे पहले नगर निगम प्रशासन ने जिला अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया था, लेकिन अभियान की खानापूर्ति के बाद भी परिसर में कुत्ते घूमते नजर आते हैं। अब बंदरों के आतंक ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक और गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। एक तरफ वीआईपी दौरे के मद्देनजर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को चमकाया जा रहा है, दूसरी तरफ बुनियादी सुरक्षा व्यवस्था बदहाल है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सीएमएस ने बयान देने से किया इनकार

घटना के संबंध में जब जिला अस्पताल के एडीएसआईसी संजीव गुप्ता से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इस मामले में बयान देने से इनकार कर दिया। ऐसे में सवाल यह है कि अस्पताल परिसर की जर्जर दीवारों और बंदरों के आतंक की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? डिप्टी सीएम के दौरे से पहले हुई इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग के सुरक्षा इंतजामों की हकीकत सामने ला दी है। फिलहाल किसी के हताहत न होने से राहत है, लेकिन यह हादसा किसी बड़े खतरे की चेतावनी जरूर दे गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights