मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 15 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चराग़-ए-सुख़न की शेअरी नशिस्त में शायरों ने बेहतरीन कलाम पेश कर बांधा समां

November 15, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बज़्म चराग़-ए-सुख़न के तत्वावधान में मोहल्ला सोथा, फ़रशोरी मंज़िल स्थित कार्यालय में मासिक तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। आज का मिसरा था – “तुम अपना रास्ता आसान रखना” जिस पर शायरों ने अपने बेहतरीन कलाम पेश कर समां बांध दिया। श्रोताओं ने भी शायरों को भरपूर दाद दी और तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
मुशायरे की अध्यक्षता उस्ताद शायर सुरेन्द्र कुमार नाज़ ने की, जबकि संचालन एडवोकेट कुमार आशीष ने किया।
शेखुपुर से आए ख़ार शेखुपुरी ने नात-जब भी सरकार ए दो आलम का इशारा होगा, हमको भी गुंबदे ख़ज़रा का नजारा होगा। पढ़कर मुशायरे का विधिवत आगाज़ किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सादिक अलापुरी ने विरासत को सहजने का पैग़ाम देते हुए कहा-
विरासत में मिली है जो भी तुमको,
सलामत अपनी वो पहचान रखना।

सुरेंद्र नाज़ बदायूंनी ने बेहतरीन शेर पेश किया-
तू बेशक कर्ण-सी पहचान रखना।
कवच कुंडल का लेकिन ध्यान रखना।।

डॉ. शम्स मुजाहिदी ने बुजुर्गों के सम्मान की अहमियत यूं बयां की-
ये आदत भी तरक्की का है ज़ीना, बुज़ुर्गों का हमेशा मान रखना।
न ख़ारों जैसी तुम पहचान रखना, लबों पर फूल-सी मुस्कान रखना।

डा. ज़ाहिद अली दानिश ने पढ़ा –
तिजारत के लिए लाज़िम है ये भी
कि पहले सोच में नुकसान रखना।

आज़म फरशोरी ने मोहब्बत का पैगाम देते हुए कहा –
मुहब्बत के खिले हो फूल जिसमें
मिरे कमरे में वो गुलदान रखना।
कार्यक्रम संयोजक कुमार आशीष ने वतन से मोहब्बत का संदेश दिया –
नज़र में आपके बेशक हो दुनिया
मगर दिल में ये हिंदुस्तान रखना।

ख़ार शेखूपुरी ने बेहतरीन तरन्नुम से समा बांधा-
इलाही मुझ पे ये फैज़ान रखना।
हिफाज़त में तू मेरी जान रखना।।

आख़िर में संयोजक कुमार आशीष ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि बज़्म का अगला मासिक तरही मुशायरा 5 दिसंबर को आयोजित किया जायेगा। इस दौरान सालिम फ़रशोरी, कमाल नकवी, रजत गौड़ आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights