मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 15 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ की शेखूपुर चीनी मिल के 50वें पेराई सत्र का हवन-पूजन के साथ शुभारम्भ

November 15, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के 50वें पेराई सत्र 2026-27 का रविवार को विधि-विधान और हवन-पूजन के साथ शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उपजिलाधिकारी सदर सांई आश्रित शाखमुरी ने मिल गेट पर हवन-पूजन कर किया। इस अवसर पर मिल परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों ने नए पेराई सत्र के सफल संचालन की कामना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पेराई सत्र के शुभारम्भ पर ग्राम शेखूपुर निवासी किसान बृजभान की गन्ने से भरी प्रथम बैलगाड़ी तथा ग्राम बदरपुर निवासी अमित पटेल की गन्ने से भरी ट्राली की तौल कराई गई। उपजिलाधिकारी ने दोनों किसानों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद डोंगा पूजन की परंपरा निभाई गई और उसमें गन्ना डालकर विधिवत पेराई सत्र की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के दौरान चीनी मिल परिसर स्थित सैयद बाबा की मजार पर चादरपोशी की गई। इसके साथ ही शिव मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर मिल के सफल संचालन और किसानों की खुशहाली की कामना की गई। शुभारम्भ समारोह के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मिल के प्रधान प्रबंधक रामकेश सिंह ने उद्घाटन समारोह में पहुंचे अतिथियों, किसानों एवं अन्य गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र के गन्ना किसानों से अपील की कि पेराई सत्र के प्रारंभ से ही चीनी मिल को स्वच्छ एवं ताजा पेड़ी गन्ने की आपूर्ति करें। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण गन्ने की नियमित आपूर्ति से मिल का संचालन सुचारु रूप से हो सकेगा। साथ ही किसानों द्वारा आपूर्ति किए गए गन्ने का समय से भुगतान सुनिश्चित करने में भी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने किसानों से मिल के संचालन में सहयोग करने तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार गन्ना आपूर्ति करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में प्रधान प्रबंधक रामकेश सिंह, उपाध्यक्ष सोबरन सिंह, आरटीओ हरिओम गौतम, मिल संचालक अरचित सिंह सहित चीनी मिल के अन्य पदाधिकारी, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights