मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 15 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

14 दिवसीय दिव्य सनातन दीप महायज्ञ का भव्य समापन, जनपदीय स्तर पर होगा विशाल सनातन सम्मेलन

November 15, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल भारतीय सनातन धर्म कल्याण सभा द्वारा आयोजित 14 दिवसीय दिव्य सनातन दीप महायज्ञ का समापन रानी लक्ष्मीबाई चौक पर श्रद्धा, उत्साह एवं धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर शंखनाद, दीप प्रज्ज्वलन एवं सनातन संस्कृति के जयघोष के साथ आयोजन की पूर्णाहुति की गई।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पंडित मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने समापन अवसर पर कहा कि 14 दिनों तक चले इस दीप महायज्ञ का उद्देश्य जन-जन में सनातन संस्कृति, धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक स्वाभिमान की भावना को जागृत करना रहा है। दीप प्रज्ज्वलन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में ज्ञान, संस्कार और एकता का प्रकाश फैलाने का संकल्प है।
उन्होंने घोषणा की कि आगामी समय में जनपदीय स्तर पर सनातन संस्कृति को समर्पित एक विशाल आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से अनेक महामंडलेश्वरों का आगमन होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आयोजन पूर्णतः धार्मिक एवं सांस्कृतिक होगा तथा इसे राजनीति से बिल्कुल दूर रखा जाएगा। इसका उद्देश्य सनातन समाज को एकजुट करना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने समिति के सभी सदस्यों का राधे-राधे लिखे पटके पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने 14 दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग की सराहना की।
कार्यक्रम में अमित पाण्डेय, रामबहादुर पाण्डेय, कामेश पाठक, पवन शंखधार, पंकज शर्मा, राहुल चौबे, अजय मिश्रा, बालमुकुंद महेरे, हरिओम पाराशरी, गुरुचरन शर्मा, शैलेन्द्र कुमार सिंह, हरिओम रस्तोगी, नवल किशोर, दिनेश मिश्रा, अनुपम पाराशरी, अमित चौधरी, नितेश वार्ष्णेय, संजीव सक्सेना सहित समिति के अनेक सदस्य एवं सनातन धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
14 दिनों तक चले इस दीप महायज्ञ ने बदायूं में सनातन संस्कृति, धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights