मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 15 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गोपाष्टमी पर्व पर मंगलवार को ब्रह्मदत्त गौशालाधाम में होगा दिव्य गोपूजन एवं महाआरती

November 15, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

​बदायूँ। श्रीमद ब्रह्मदत्त गौशाला धाम, दातागंज मार्ग के प्रांगण में मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व के पावन अवसर पर तेरहवें भव्य गोपूजन एवं गोमहाआरती दिव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 01:00 बजे से प्रारम्भ होगा , जिसमें देव यज्ञ (हवन), दिव्य भजन रसपान, सुदामा गोवंश चिकित्सालय का शिलान्यास, गौशालाधाम सहयोगी एवं गोपालक सम्मान, दिव्य गोपूजन, दिव्य गोमहाआरती और महाप्रसादी (भंडारा) जैसे कई धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
​ब्रह्मदत्त गौशाला धाम के सचिव सचिन भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन पर्व पर बीमार एवं घायल गोवंशों के प्राथमिक उपचार के लिए बदायूँ में प्रथम ‘सुदामा गोवंश चिकित्सालय’ का निर्माण किया जा रहा है, जिसका भव्य शिलान्यास सभी धर्मप्रेमी व गोप्रेमी परिवारों की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा। उन्होंने समस्त धर्मप्रेमियों से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

… अब सड़को पर तङप तङप कर दम नहीं तोड़ेंगे घायल गोवंश
गोपाष्टमी महोत्सव के पावन दिवस पर ब्रह्मदत्त गौशालाधाम की पहल से बीमार एवं घायल गोवंशों की त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा के लिए ‘सुदामा गोवंश चिकित्सालय’ का निर्माण कार्य आरंभ किया जा रहा है। इस अति महत्वपूर्ण चिकित्सालय का शिलान्यास कार्यक्रम सभी गोभक्तों की उपस्थिति में संपन्न होगा, जिससे घायल और जरूरतमंद गोवंशों को समय पर उचित उपचार मिल सकेगा।

महाप्रसादी एवं विशाल भंडारे का भी होगा आयोजन

​सचिव सचिन भारद्वाज ने बताया कि महोत्सव के पावन अवसर पर विशाल महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया है। समस्त गोभक्त परिवार गोपूजन और गोमहाआरती में शामिल होने के पश्चात प्रभु इच्छा तक भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
​
…दिव्य संगीत एवं भजन कीर्तन का आयोजन

​कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाते हुए विशेष आकर्षण के रूप में विश्व हिंदू परिषद महिला संकीर्तन मंडल तथा पंजाबी मन्दिर, बदायूँ के तत्वावधान में श्री राधा कृष्ण भजन कीर्तन का दिव्य आयोजन किया जाएगा। सचिव सचिन भारद्वाज ने बताया कि यह संगीतबद्ध संकीर्तन उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर देगा।

...गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गौदान करके पुण्य कमाएं

​गोपाष्टमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सचिव सचिन भारद्वाज ने बताया कि पुराणों के अनुसार गौदान से पापों का नाश, वैतरणी पार, जीवन में सुख-शांति, स्वर्ग प्राप्ति, मोक्ष का मार्ग और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। गौशाला धाम में गोदान हेतु आवश्यक सामान एवं समस्त व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। श्रद्धालु अपने प्रियजनों और वरिष्ठजनों के हाथों गोदान करवा सकते हैं। इसके अलावा जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य शुभ अवसरों पर गौमाता की विशेष आरती और परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जा सकती है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights