मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 15 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मनमोहन सिंह तनेजा बने प्रदेश सचिव, अमीर कुरैशी को मिली बरेली मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी

November 15, 2026By admin0 comments
👁 6.1K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश में फिटनेस एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और संगठन का विस्तार करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश फिटनेस फेडरेशन (रजि.) की ओर से रविवार, 15 नवंबर को सम्मान एवं संगठन विस्तार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय नाइस जिम, मिनी बाईपास, बरेली में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान ने संगठन के विस्तार की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत मनमोहन सिंह तनेजा को प्रदेश सचिव, अमीर कुरैशी को बरेली मंडल अध्यक्ष, अशोक सिंह (शेरगढ़) को बरेली मंडल सचिव, डॉ. अवसार अहमद को तहसील नवाबगंज अध्यक्ष तथा असमा खान (चंदू) को जिला बरेली ज्वाइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का संगठन की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही संगठन के निर्धारित ड्रेस कोड के तहत ड्रेस एवं टाई पहनाकर तथा फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के साथ ही आमजन को फिटनेस और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार से प्रदेश में फिटनेस गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में अशोक चौधरी, अब्दुल आलिम, मोहम्मद कमर आलम सिद्दीकी, मोमिन खान, हाजी परवेज, अमित चौहान, इमरान खान, प्रकाश मुखर्जी, एडवोकेट परवेज हुसैन, भीम मनोहर, सोनू कश्यप, हसीन रजा, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद अयान, आरिफ खान, मोहम्मद यामीन, अहमद रजा घोषी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights