मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 15 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने भरी सामाजिक समरसता की हुंकार, 30 मेधावियों को किया सम्मानित

November 15, 2026By admin0 comments
👁 6.1K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को बरेली पहुंचे, जहां एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन में उनका जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मंच से केशव प्रसाद मौर्य ने सामाजिक समरसता, सामाजिक एकजुटता और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को उप मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का संयोजन विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य ने किया। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में छह से सात हजार लोगों के पहुंचने की संभावना थी। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार भी मौजूद रहे।

सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी और आपसी भाईचारे को लेकर विशेष जोर दिया गया। भाजपा ने इस आयोजन के जरिए सामाजिक एकजुटता के साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान देकर उनका उत्साह बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा नेता दुर्विजय सिंह शाक्य, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, नवाबगंज विधायक एमपी आर्य और महापौर डॉ. उमेश गौतम समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्मेलन के बाद उप मुख्यमंत्री के सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित था। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी प्रस्तावित रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights