मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 15 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मदर एथीना स्कूल में धूमधाम से शुरू हुआ ‘एथीना बिजमार्ट-2026’, बच्चों ने दिखाई उद्यमिता और रचनात्मकता

November 15, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर रविवार को उत्साह और उमंग के बीच ‘एथीना बिजमार्ट-2026’ का भव्य आयोजन शुरू हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस बाल मेले में बच्चों के मनोरंजन के साथ खरीदारी, खानपान और विभिन्न गतिविधियों का आकर्षक संगम देखने को मिला। सुबह 10:30 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में बच्चों, अभिभावकों और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रखा गया। बिजमार्ट को खास बनाने के लिए विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के खानपान, खेल और हस्तशिल्प के स्टॉल लगाए। बच्चों ने अपने-अपने स्टॉल को आकर्षक बनाने के लिए अनूठे स्लोगन, रंग-बिरंगे पोस्टर और रचनात्मक तरीकों से प्रचार किया। बाल दिवस के अवसर पर आयोजित प्रचार गतिविधियों में विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, आत्मविश्वास और व्यावसायिक समझ की झलक देखने को मिली। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए बाउंसी कैसल, विभिन्न प्रकार के गेम्स, म्यूजिक और खानपान एवं पेय पदार्थों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, लकी ड्रॉ को लेकर भी लोगों में खास उत्साह दिखाई दिया। लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रिपल डोर रेफ्रिजरेटर, द्वितीय पुरस्कार में माइक्रोवेव ओवन और तृतीय पुरस्कार में दो ट्रॉली बैग का सेट रखा गया है। इसके अतिरिक्त चौथे और पांचवें पुरस्कार के रूप में डिनर सेट प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाल दिवस बच्चों की असीम संभावनाओं, प्रतिभा और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने का अवसर है। ‘एथीना बिजमार्ट-2026’ केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों को उद्यमिता, टीमवर्क, प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग का व्यावहारिक अनुभव भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने जिस उत्साह और रचनात्मकता के साथ अपने स्टॉल्स का प्रचार किया है, वह उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा को दर्शाता है। ऐसे आयोजन बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जीवन की चुनौतियों को समझने और उनसे निपटने का अवसर प्रदान करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन में सहयोग देने वाले अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। बिजमार्ट के शुभारंभ के साथ ही विद्यालय परिसर उत्सव के रंगों में सराबोर नजर आया। बच्चों के चेहरों पर उत्साह और अभिभावकों में आयोजन को लेकर खासा आकर्षण दिखाई दिया। ‘एथीना बिजमार्ट-2026’ ने बाल दिवस को यादगार बनाने के साथ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक अनूठा मंच प्रदान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights