मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दीपावली पर बदायूं को मिली 11 करोड़ की बिजली परियोजना की सौगात

November 5, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। दीपावली के पावन पर्व पर बदायूं विधानसभा क्षेत्र को विकास की एक और बड़ी सौगात मिली है। करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम अनुगुइया सल्लन नगर में नवनिर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र और संबंधित 33 केवी एवं 11 केवी विद्युत लाइनों का लोकार्पण केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बदायूं सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने की। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की बिजनेस प्लान 2024-25 योजना के तहत निर्मित इस विद्युत उपकेंद्र की क्षमता 2×5 एमवीए है। इसके शुरू होने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने, बेहतर वोल्टेज उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। लोकार्पण समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। बिजली किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला है। मजबूत विद्युत व्यवस्था से किसानों को खेती, युवाओं को शिक्षा, व्यापारियों को कारोबार और उद्योगों को आगे बढ़ने में सहूलियत मिलती है। उन्होंने कहा कि लगभग 11 करोड़ रुपये की यह परियोजना क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सरकार योजनाओं को धरातल पर उतारकर आम जनता तक उनका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बदायूं विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। बिजली, सड़क, जल निकासी, शिक्षा सहित सभी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना की सौगात देने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, चीनी मिल उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत, जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल सिंह, चेयरमैन पति अरविंद रावत, मंडल अध्यक्ष नोरंग पाल राजपूत, रामचरण पाल, राघव सिंह चौहान, धीरेन्द्र सिंह, अंकित शाक्य, मधुसूदन गुप्ता, आदेश शर्मा, पंकज गुप्ता, अनूप पटेल, आर्यद्र पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights