ख़ानक़ाह-ए-आलिया सक़लैनिया शरीफ़तिया में 80वाँ सालाना उर्स-ए-बशीरी कल से शुरू
November 5, 2026By admin0 comments
👁6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
WhatsAppImage2026-08-15at31412PM
WhatsAppImage2026-02-15at42246PM
WhatsAppImage2025-01-28at185417
WhatsAppImage2026-04-18at13010PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM
WhatsAppImage2024-01-16at121909
WhatsAppImage2025-04-15at90710PM
WhatsAppImage2023-06-02at74514PM1
IMG-20240118-WA0003
WhatsAppImage2023-01-27at82310PM
Screenshot286
WhatsAppImage2023-01-23at31821PM1
Screenshot500
WhatsAppImage2023-05-04at112513AM
WhatsAppImage2023-01-04at122336PM
WhatsAppImage2024-02-05at181335
Screenshot247
WhatsAppImage2023-01-29at22819PM
WhatsApp-Image-2022-10-26-at-44911-PM-1024x569
imgonline-com-ua-resize-WIwUWE3jYK6r
CoolerImporiumPDF1pdf
WhatsAppImage2026-03-25at13839PM
alphabetschool
बरेली शरीफ़। क़ुतुबे दौराँ हज़रत क़िब्ला शाह मोहम्मद बशीर मियाँ हुज़ूर रहमतुल्लाह अलैह का 80वाँ सालाना उर्स-ए-पाक कल, दिनांक 06 नवंबर 2026 से शुरू हो रहा है। हर साल की तरह इस वर्ष भी तीन रोज़ा उर्स-ए-बशीरी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। उर्स की तमाम तक़रीबात ख़ानक़ाह-ए-आलिया सक़लैनिया शरीफ़तिया, मोहल्ला शाहबाद, बरेली शरीफ़ में आयोजित की जाएंगी। उर्स के पहले दिन 06 नवंबर को सुबह नमाज़-ए-फ़ज्र के बाद क़ुरआन ख़्वानी से कार्यक्रमों का आग़ाज़ होगा। रात को नमाज़-ए-ईशा के बाद ख़ानक़ाह शरीफ़ में महफ़िल-ए-मीलाद का आयोजन किया जाएगा। 07 नवंबर को उर्स के दूसरे दिन सुबह क़ुरआन ख़्वानी होगी तथा रात नमाज़-ए-ईशा के बाद ख़ानक़ाह शरीफ़ में शानदार तक़रीरी महफ़िल आयोजित की जाएगी, जिसमें उलमा-ए-किराम अपना ख़िताब पेश करेंगे। 08 नवंबर को उर्स के तीसरे और आख़िरी दिन सुबह नमाज़-ए-फ़ज्र के बाद क़ुरआन ख़्वानी होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे कुल शरीफ़ की रस्म अदा की जाएगी। उर्स के सभी कार्यक्रम ख़ानक़ाह शरीफ़ के सज्जादानशीन हज़रत शाह मोहम्मद ग़ाज़ी मियाँ हुज़ूर की सरपरस्ती व निगरानी में आयोजित होंगे। कुल शरीफ़ की रस्म भी सज्जादानशीन हज़रत शाह मोहम्मद ग़ाज़ी मियाँ हुज़ूर अदा करेंगे। उर्स में हिंदुस्तान के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में जायरीन व अकीदतमंद शिरकत करेंगे। जायरीन के ठहरने तथा खाने-पीने का समुचित इंतज़ाम ख़ानक़ाह शरीफ़ की ओर से किया गया है।