मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

1000 गाड़ियों के काफिले के साथ दातागंज पहुंचे डॉ. शैलेश पाठक, जगह-जगह पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से हुआ भव्य स्वागत

November 5, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. शैलेश पाठक के दातागंज नगर भ्रमण और भव्य स्वागत कार्यक्रम ने गुरुवार को राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी। कछला से दातागंज तक निकले रोड शो में लगभग एक हजार गाड़ियों का लंबा काफिला शामिल रहा। नगर में प्रवेश करते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। पूरे मार्ग पर स्वागत के लिए उमड़े जनसमूह और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। दातागंज आगमन पर सर्वप्रथम ब्लॉक मुख्यालय पर वीरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा कर डॉ. पाठक का स्वागत किया गया। इसके बाद रोडवेज के निकट स्थित कोल्ड स्टोर पर सुमित वर्मा, राकेश वर्मा, ओमपाल राठौर और जयवीर राठौर के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह हुआ। यहां ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसमूह मौजूद रहा। बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। मुख्य चौराहे पर राजेश गुप्ता खन्ना एवं सौरभ सक्सेना के नेतृत्व में आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान डॉ. पाठक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख प्रचारकों के साथ संवाद भी किया। इसके उपरांत पल्लव गुप्ता के नेतृत्व में उन्होंने अस्तल मंदिर, देवी माता मंदिर एवं बालाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि भाजपा केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास का संकल्प है। हमारी प्राथमिकता है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे और हर वर्ग को सम्मान एवं अवसर मिले। यह लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब हम सभी कार्यकर्ता एकजुटता, समर्पण और अनुशासन के साथ जनता के बीच रहकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि दातागंज में कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह, अनुशासन और अपने संसाधनों के बल पर इतने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है, वह संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिचायक है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनका विश्वास और स्नेह ही जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम में राकेश वर्मा, राजेश गुप्ता खन्ना, सुमित वर्मा, सप्पू गुप्ता, ओमपाल राठौर, जयवीर राठौर, सुरेश माथुर, ओमेंद्र कश्यप, वीरेंद्र कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights