मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
टीजीटी भर्ती परीक्षा में 2011 से पहले बीएड करने वालों को न्याय मिलना एक नजीर, परीक्षा तिथि भी आगे बढ़ाई जाए– सौरभ जैनरमा एकादशी पर फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबारश्यामगंज मंदिर में भजन संध्या, भजनों पर झूमे सैकड़ों श्रद्धालु; दूर-दराज से पहुंचे भक्तफूलों से हुआ बाबा श्याम का दिव्य श्रृंगारएक गूंज संस्था ने झुग्गी-झोपड़ियों में बांटी दीपावली की खुशियां, जरूरतमंदों को दिए कपड़े, बर्तन और मिठाईबच्चों ने रामगंगा तट पर मनाया गंगा उत्सव, स्वच्छता का दिया संदेशख़ानक़ाह-ए-आलिया सक़लैनिया शरीफ़तिया में 80वाँ सालाना उर्स-ए-बशीरी कल से शुरूगिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में यातायात नियमों के प्रति छात्राओं को किया जागरूक
Uttar Pradesh

बच्चों ने रामगंगा तट पर मनाया गंगा उत्सव, स्वच्छता का दिया संदेश

November 5, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विकासखंड क्यारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीनगला के बच्चों ने रामगंगा तट पर गंगा उत्सव कार्यक्रम आयोजित कर नदी संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर नदी के घाटों की सफाई की और प्रभात फेरी निकालकर स्थानीय लोगों को नदियों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए नदियों के धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाकर घर, समाज और देश को स्वच्छ बनाने में योगदान देना चाहिए।
इस दौरान बच्चों के लिए खेलकूद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। संध्या, भावना, शवाती, दृश्या, मनी, निधि, दिव्यांश, अंशु, देवेंद्र, गीता, प्राची और प्रियांशी सहित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इसके बाद बच्चों और शिक्षकों ने रामगंगा तट पर सामूहिक दीपदान एवं गंगा आरती की और प्रसाद वितरण किया।
कार्यक्रम में नोडल शिक्षक प्रमोद कुमार, प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार शर्मा, नवनीत कुमार यादव, प्रीति शर्मा, आशा राणा, रजी हसन, गुरबख्श सिंह, मोहिनी उषा और कुंता सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights