मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ओवरलोडिंग पर परिवहन विभाग का शिकंजा, चार वाहन सीज, 104 वाहनों के चालान,वसूला 1.35 लाख रुपये जुर्माना

November 5, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग में चार वाहनों को सीज किया गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 104 दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के चालान किए गए। उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम तथा यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चार ओवरलोड वाहनों को उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया। इन वाहनों के संबंध में 1 लाख 35 हजार रुपये जुर्माने के रूप में सरकारी खजाने में जमा कराए गए। वहीं, सड़क सुरक्षा के मद्देनजर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 104 वाहनों के चालान किए गए। इनमें बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने तथा गलत दिशा में वाहन चलाने के मामले शामिल रहे। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। चालकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की गई। परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि ओवरलोडिंग से बचें और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के संदेश के साथ विभाग का प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान जारी रहेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights