मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा की जिला बैठक में क्षेत्रीय संगठक अभय कुमार गिरी ने कार्यकर्ताओं को दिया मिशन 2027 का मंत्र

November 5, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठक अभय कुमार गिरी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। क्षेत्रीय संगठक अभय कुमार गिरी ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है, उन्होंने कहा कि 2027 का विगुल फूंक चुका है और अब हम सभी के पास तैयारी के लिए कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी और भूमिका तय करते हुए आज से ही पूरी सक्रियता के साथ कार्य प्रारंभ कर देना चाहिए। उन्होंने कहा चुनाव किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं, बल्कि पूरी टीम के सामूहिक परिश्रम, समर्पण और बेहतर समन्वय से जीता जाता है। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है, जो पार्टी की विचारधारा और रीति-नीति को आत्मसात कर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचता है। हम सभी को टीम वर्क की भावना के साथ काम करना है और संगठन की निर्धारित योजनाओं को धरातल पर उतारना है। प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हुए संगठनात्मक कार्यों को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने कहा आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक भाजपा को और अधिक मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ की संरचना, वहां की गतिविधियों और जनसंपर्क को लेकर गंभीरता से काम करे। पार्टी की नीतियों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए। जनता के बीच निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा भाजपा की मजबूती केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता उसके क्षेत्र और बूथ पर दिखाई देनी चाहिए। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक आपसी समन्वय और संवाद मजबूत करते हुए निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराना है। वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुभव और युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के समन्वय से भाजपा को नई गति प्रदान करनी है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लक्ष्य मानकर अभी से पूरी तैयारी में जुट जाएं। समय का सदुपयोग करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और पार्टी के प्रत्येक अभियान एवं कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। हमारा संकल्प मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और सशक्त बूथ के माध्यम से भाजपा की विजय सुनिश्चित करने का होना चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बैठक में मंच का संचालन जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर एवं डीएस लोधी, सहित जिला पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, विस्तारक, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights