मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहा

October 20, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिले भर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के गांधी ग्राउंड में श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस दौरान रामलीला मंचन देखने और पुतला दहन का नजारा देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े। शाम होते-होते मेला परिसर में भारी भीड़ जुट गई और पुतला दहन के समय मैदान में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। पुतला दहन के बाद शानदार शीतल आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया, जिससे आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। वहीं, शहर के गली-मोहल्लों में भी बच्चों ने रावण के पुतले जलाकर और आतिशबाजी छोड़कर दशहरा मनाया। गांधी ग्राउंड स्थित मेला परिसर में शाम करीब साढ़े छह बजे रामलीला का मंचन शुरू हुआ। मंच पर भगवान राम और रावण की सेनाएं युद्ध के लिए आमने-सामने थीं। कथा के अनुसार, भगवान राम ने विभीषण के माध्यम से रावण को एक बार फिर माता सीता को सम्मानपूर्वक लौटाने और युद्ध समाप्त करने का संदेश भिजवाया, लेकिन रावण ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद युद्ध और भीषण हो गया। रणभूमि में लक्ष्मण और मेघनाद के बीच घमासान युद्ध हुआ, जिसमें लक्ष्मण ने मेघनाद का वध कर दिया। पुत्र की मृत्यु का समाचार सुनकर रावण क्रोधित हो उठा और स्वयं युद्धभूमि में पहुंच गया। इसके बाद भगवान राम और रावण के बीच निर्णायक युद्ध का मंचन किया गया। रावण ने अपनी मायावी शक्तियों से भगवान राम को विचलित करने का प्रयास किया, लेकिन प्रभु राम ने उसकी हर चाल को विफल कर दिया। अंत में विभीषण के बताए रहस्य के अनुसार भगवान राम ने रावण की नाभि पर बाण चलाया। बाण लगते ही रावण धराशायी हो गया और उसके वध के साथ ही मेला परिसर में जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। इसके बाद रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया। पुतलों में आग लगते ही दर्शकों ने उत्साह के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया। कार्यक्रम के समापन पर हुई आकर्षक आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान मेले में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व का आनंद लिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights