मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अपहरण के मुकदमे में दो साल से फरार आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

October 20, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में करीब दो साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को मध्य प्रदेश के दतिया जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनूप यादव उर्फ कल्लू यादव पुत्र सुरेश यादव, निवासी ग्राम नीचरौली, जिला दतिया, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय में पेश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 11 जुलाई 2024 को एक महिला ने थाना बारादरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 जुलाई को पैसों के लेनदेन के विवाद में गुरजीत सिंह पुत्र सुखवीर सिंह निवासी सतीशनगर, सिविल लाइन, शिविर बाजार, झांसी और उसके साथियों ने उनके पति सचिन अग्रवाल को मारुति सुजुकी एस-क्रॉस कार संख्या UP 71 Y 6627 में जबरन बैठाकर अपहरण कर लिया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामले के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने 13 जुलाई 2024 को अपहृत सचिन अग्रवाल को सकुशल बरामद कर लिया था। इस दौरान मुख्य आरोपी गुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। विवेचना के दौरान अनूप यादव उर्फ कल्लू यादव का नाम भी सामने आया, लेकिन वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 19 अक्टूबर 2026 को आरोपी को उसके गांव नीचरौली, जिला दतिया, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गुरजीत सिंह उसका परिचित था। उसने सचिन अग्रवाल के साथ पैसों के लेनदेन का विवाद बताते हुए उन्हें जबरन ले जाकर परिजनों से रुपये मांगने की बात कही थी। इसके बाद वह गुरजीत सिंह के साथ आया और सचिन अग्रवाल को जबरन कार में बैठाकर ले गया था। पुलिस द्वारा सचिन को बरामद कर गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किए जाने के दौरान वह फरार हो गया था। इसके बाद से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपकर रह रहा था।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ डेढ़ा, कांस्टेबल नितिन देशवाल, निखिल तोमर और रोहित चौधरी शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights