मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्व

October 20, 2026By admin0 comments
👁 7.1K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर बरेली के प्रसिद्ध तुलसी स्थल (तुलसी मठ) में पारंपरिक रूप से अस्त्र-शस्त्र पूजन किया गया। अलखनाथ मंदिर के पास स्थित इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थल पर सनातन परंपराओं के अनुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दशहरे पर आयोजित इस अनुष्ठान में शक्ति और भक्ति के समन्वय की परंपरा का निर्वहन किया गया।
मान्यता है कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने इस स्थान पर रहकर तपस्या की थी। रामानंदी वैष्णव पीठ के रूप में प्रसिद्ध तुलसी मठ में विजयादशमी पर अस्त्र-शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है। इस अवसर पर शस्त्रों की शुद्धि और विजय के प्रतीक के रूप में पूजा की गई।
तुलसी स्थल के महंत नीरज नयन दास ने बताया कि सनातन परंपरा में विजयादशमी के दिन अस्त्र-शस्त्र और वाहनों की पूजा करने की मान्यता है। ऐसा करने से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता और विजय का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसी परंपरा के तहत दशहरे पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। उन्होंने कहा कि यह पर्व धर्म की विजय, शक्ति के सम्मान और भारतीय संस्कृति की परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश देता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights