मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

बदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

October 20, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, थाना अलापुर क्षेत्र के बिसारत नगर निवासी बृजराज ने अपनी 22 वर्षीय बेटी नेहा की शादी 8 मई 2026 को थाना मुजरिया क्षेत्र के दरियापुर निवासी उदयवीर के बेटे भुवनेश के साथ धूमधाम से की थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले नेहा से दो लाख रुपये नकद और एक भैंस अतिरिक्त दहेज में लाने की मांग कर रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण मांग पूरी नहीं हो सकी।
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर नेहा के साथ मारपीट की गई और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां नेहा का शव पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक, घटनास्थल पर ससुराल पक्ष का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इसके बाद मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने पति भुवनेश, ससुर उदयवीर, सास विद्यादेवी और ननद सुमन के खिलाफ तहरीर देकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights