मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में त्यौहारों पर प्रशासन अलर्ट,अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर, सोशल मीडिया की होगी निगरानी

October 12, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस ग्राउंड स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने सभी धर्मों के लोगों से आपसी भाईचारे, संयम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से संवाद कर त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजन निर्धारित समय-सीमा और नियमों के अनुरूप किए जाएं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
बिजली, पानी और सफाई पर विशेष जोर
जिलाधिकारी अवनीश राय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। आयोजन स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं और ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कम हो तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने खुले स्थानों पर लगाए जाने वाले पंडालों और अन्य आयोजन स्थलों की सतत निगरानी करने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और किसी भी संभावित समस्या पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।
सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी
डीएम ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों तथा अन्य आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से निगरानी की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा न करें
एसएसपी अंकिता शर्मा ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति भ्रामक, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट, फोटो, वीडियो अथवा संदेश साझा न करे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस की निगरानी रहेगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी नागरिक आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।
मिशन शक्ति फेज-6.0 की जागरूकता रैली रवाना
पीस कमेटी की बैठक के उपरांत जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस ग्राउंड से मिशन शक्ति फेज-6.0 की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के माध्यम से महिला सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तीकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights