मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मिड-डे मील योजना पर संकट: 6 माह से कन्वर्जन कॉस्ट नही मिलने पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया रोष

October 12, 2026By admin0 comments
👁 7.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन में आ रही गंभीर समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
संजीव शर्मा ने कहा कि यदि कन्वर्जन कॉस्ट, खाद्यान्न और फल वितरण की धनराशि का अविलंब आवंटन नहीं किया गया तो जनपद के समस्त विद्यालयों में मिड-डे मील का संचालन बंद हो जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के उन्होंने बी0एस0ए0 नवीन कुमार को अवगत कराया कि जनपद के विद्यालयों को केवल अप्रैल 2026 तक की ही कन्वर्जन कॉस्ट प्राप्त हुई है। पिछले 6 महीनों से कन्वर्जन कॉस्ट न मिलने के बावजूद शिक्षकों पर बिना धनराशि और खाद्यान्न के भोजन बनवाने का प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि मार्च 2026 में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने और उनके प्रशासक बनने के कारण एम0डी0एम0 खातों से धनराशि आहरण बहुत समस्या आ रही है। इसके साथ ही फल वितरण की लाभार्थियों की संख्या विभाग द्वारा संकलित किए जाने के बावजूद 6 माह से बजट जारी नहीं किया गया है।
​शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बिना बजट और खाद्यान्न के मध्यान्ह भोजन बनाना संभव नहीं है। यदि इसके बावजूद शिक्षकों पर दबाव बनाया गया या किसी प्रकार की दंडात्मक कार्यवाही की धमकी दी गई तो संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग की होगी। इस दौरान जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, उझानी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, समरेर ब्लॉक मंत्री गुरुचरन सिंह, जगत ब्लॉक अध्यक्ष डॉ0 पंकज शर्मा, म्याऊं ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार, रमन सिंह आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights