मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महिला सशक्तिकरण योजनाओं की छात्राओं को दी जानकारी

October 12, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रवीन्द्रनाथ टैगोर इंटर कॉलेज, बरेली में महिला सशक्तिकरण के लिए सरकारी योजनाओं विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जया प्रियदर्शिनी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। शिविर में सचिव जया प्रियदर्शिनी ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी कानूनी समस्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से किस प्रकार सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान कक्षा 10 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं छात्राओं को सम्मानित किया गया। महिला कल्याण विभाग की रिंकी सैनी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित कई सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 और पुलिस सहायता नंबर 112 की जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी छबी सिंह, हरविंदर कौर तथा पैरा लीगल वालंटियर भुवनेश कुमार यादव, प्रभा गंगवार और पूजा सिंह का विशेष योगदान रहा। विद्यालय की वंदना मिश्रा और शिक्षिकाओं ने आयोजन में सहयोग किया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाना रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights