मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नन्ही आइज़ा की गुहार पर हरकत में आईं पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा, जर्जर सड़कों की मरम्मत के दिए निर्देश

October 12, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर की जर्जर सड़कों से परेशान एक नन्ही स्कूली छात्रा ने जब अपनी समस्या नगरपालिका अध्यक्ष फातिमा रज़ा के सामने रखी तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित जेई को आवश्यक निर्देश दिए। स्कूल आने-जाने के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने की गुहार लेकर पहुंची बच्ची आइज़ा सैफ़ ने पालिकाध्यक्ष से सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की, ताकि उसे और शहर के अन्य नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। आइज़ा ने पालिकाध्यक्ष को बताया कि पार्वती आर्य इंटर कॉलेज से चाणक्य मिष्ठान भंडार तक तथा पनवाड़िया बिजलीघर से शिव मंदिर चौराहे तक सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। इन मार्गों पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। विशेष रूप से आर्य समाज से बालाजी टेंट हाउस की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिया की ऊंचाई अधिक होने के कारण दुपहिया वाहन चालकों के फिसलने की समस्या सामने आती है।
बच्ची ने कहा कि त्योहारों के मौसम में बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में सड़कों की खराब स्थिति के कारण आम नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। उसने पालिकाध्यक्ष से इन मार्गों को जल्द ठीक कराने का अनुरोध किया। आइज़ा की समस्या सुनने के बाद पालिकाध्यक्ष फातिमा रज़ा ने तत्काल जेई को बुलाकर संबंधित मार्गों की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्ची को आश्वासन दिया कि उसकी परेशानी का जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। एक स्कूली बच्ची की इस पहल ने शहर की बुनियादी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है। अब संबंधित मार्गों की मरम्मत होने से स्थानीय नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि आइज़ा सैफ़, बदायूं के जाने-माने सीबीएसई अंग्रेजी प्रवक्ता सैफ़ उद्दीन ‘सैफ़’ की बेटी हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights