मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

होमगार्ड में चयनित अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क प्री-मेडिकल टेस्ट शिविर लगा

October 12, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती में चयनित जनपद के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दुर्गा कामधेनु एवं वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित श्याम कुंज लाइब्रेरी और बदायूँ डिफेंस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को निःशुल्क प्री-मेडिकल टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य चयनित अभ्यर्थियों को आधिकारिक मेडिकल टेस्ट से पहले अपनी शारीरिक स्थिति की जांच कराने और संभावित कमियों को समय रहते पहचानने में मदद करना है। संस्था के संचालक रजनीश सर ने बताया कि जनपद के कई युवाओं ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। चयन प्रक्रिया में मेडिकल टेस्ट एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। कई बार छोटी-छोटी शारीरिक कमियों या निर्धारित मानकों की जानकारी न होने के कारण अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्याम कुंज लाइब्रेरी की ओर से विशेषज्ञ टीम के माध्यम से निःशुल्क प्री-मेडिकल टेस्ट की व्यवस्था की गई।
शिविर में कोच बंटू वर्मा और उनकी अनुभवी टीम द्वारा अभ्यर्थियों की लंबाई, वजन, छाती, आंखों की दृष्टि, रंग पहचान क्षमता, फ्लैट फुट और नॉक-नी सहित मेडिकल परीक्षण से जुड़े आवश्यक शारीरिक बिंदुओं की जांच की गई। इस जांच के माध्यम से अभ्यर्थियों को अपनी शारीरिक स्थिति समझने और आधिकारिक मेडिकल परीक्षण से पहले आवश्यक तैयारी करने में सहायता मिलेगी। संस्था की ओर से जनपद के सभी चयनित अभ्यर्थियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई। शिविर मझिया-बुधवाया रोड स्थित श्याम कुंज लाइब्रेरी परिसर में आयोजित किया गया। आयोजकों के अनुसार, शिविर की पूरी व्यवस्था अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क रखी गई, ताकि आर्थिक स्थिति किसी भी युवा की तैयारी में बाधा न बने।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights