मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

प्रतिबंध के बावजूद बरेली में खुलेआम बिक रहा चाइनीज मांझा, 10 वर्षीय बच्चे की उंगली कटी

August 25, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को सुभाष नगर की तिलक कॉलोनी में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 10 वर्षीय श्रीयांश सागर की उंगली कट गई। घटना के बाद बच्चे की उंगली से काफी खून बहने लगा, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।बताया गया कि श्रीयांश सागर छत पर टहल रहा था, तभी अचानक वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा उसकी उंगली में बुरी तरह फंस गया और तेज धार के कारण उंगली कट गई। घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा बाजार में आसानी से उपलब्ध हो रहा है। इसकी धार इतनी खतरनाक होती है कि राहगीरों, बच्चों, बाइक सवारों और पक्षियों के लिए गंभीर खतरा बना रहता है।
लोगों ने प्रशासन एवं नगर निगम से मांग की है कि चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दुकानों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित मांझे को जब्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
चाइनीज मांझे की खुलेआम बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights