मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
स्वास्थ्य

नशा मुक्त युवा अभियान के तहत 26 अगस्त को होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं

August 25, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत एमवाई भारत बदायूं द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा खेलों के माध्यम से युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ एवं ‘खेल की बात, पीएम मोदी के साथ’ संवाद के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस मंगवार को आयोजित की गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 02 अगस्त 2026 को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं सशक्त युवा शक्ति के निर्माण के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। एमवाई भारत बदायूं द्वारा जनपद के युवाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवा मंडलों एवं स्वयंसेवकों को अभियान से जोड़ते हुए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 26 अगस्त 2026 को राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास, बदायूं के सभागार में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में कुल आठ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें नशा मुक्ति विषय पर संगीत (लोक गीत), 5 से 8 मिनट की समूह नृत्य प्रस्तुति, नशे के दुष्परिणामों पर आधारित नुक्कड़ नाटक/माइम, नशा मुक्त भारत की कल्पना पर पेंटिंग, नशा उन्मूलन में युवाओं की भूमिका विषय पर वाद-विवाद/भाषण, 60 सेकंड की लघु फिल्म/रील, नारा लेखन तथा 3 से 5 मिनट की मौलिक काव्य प्रस्तुति शामिल हैं।
प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को अपनी संस्था की आईडी साथ लाना अनिवार्य होगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ नशामुक्ति का सकारात्मक संदेश समाज तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। एमवाई भारत बदायूं ने जनपद के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील की है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी ‘खेल की बात, पीएम मोदी के साथ’ संवाद कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि यह कार्यक्रम 27 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाना है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा देश में खेल संस्कृति को और मजबूत करना है। एमवाई भारत बदायूं द्वारा युवाओं को खेल गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने, फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।जिला युवा अधिकारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। एमवाई भारत युवाओं को स्वयंसेवा, नेतृत्व, सामुदायिक सहभागिता, कौशल विकास, खेल एवं विभिन्न राष्ट्र निर्माण गतिविधियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है। जनपद बदायूं में एमवाई भारत स्वयंसेवकों के माध्यम से युवाओं तक विभिन्न सरकारी युवा कार्यक्रमों एवं जन-जागरूकता अभियानों का संदेश पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ‘नशे से दूरी, खेलों से दोस्ती’ के संदेश को अपनाएं, स्वयं स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में भी नशे के विरुद्ध सकारात्मक संदेश पहुंचाते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स वैष्णवी पटेल, लोकेश पटेल, अफ्फान खान राजपूत, अपूर्वा राठौर आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights