मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुलिस मॉडर्न स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं अंतरजनपदीय जूडो चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

November 27, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह एवं अंतरजनपदीय विद्यालय जूडो चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पुलिस मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ सात अन्य जनपदों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मशाल जलाकर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।

समारोह में विद्यालय के चार सदनों रमन हाउस, टैगोर हाउस, अशोका हाउस एवं शिवाजी हाउस के बीच आकर्षक मार्च पास्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें रमन हाउस ने प्रथम तथा अशोका हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं हाउसवार नृत्य प्रतियोगिता में अशोका हाउस प्रथम और शिवाजी हाउस द्वितीय स्थान पर रहा।

विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। अंतरजनपदीय जूडो चैंपियनशिप में अन्य जनपदों से आए खिलाड़ियों ने भी पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर डीएसपी पुष्पा सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. किरन देवी, समस्त शिक्षकगण एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित शर्मा एवं अवंतिका सिंह ने किया।
अंत में प्रधानाचार्या डॉ. किरन देवी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, खिलाड़ियों एवं अन्य जनपदों से आए विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights