मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ग्राम रोजगार सेवकों ने मांगों को लेकर दिया धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

November 27, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को मालवीय आवास गृह पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह सोलंकी एवं ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शेर सिंह यादव के नेतृत्व में संयुक्त संगठन ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिले के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे रोजगार सेवक एकत्र हुए। उन्होंने सरकार से अपनी लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

धरना-प्रदर्शन के दौरान रोजगार सेवकों ने मांग की कि उनका मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 24 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए और इसके लिए पृथक बजट की व्यवस्था करते हुए हर महीने समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही ग्राम रोजगार सेवकों एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से आच्छादित करने तथा एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास विभाग के सभी कार्य जॉब चार्ट में शामिल किए जाएं और ग्राम रोजगार सेवकों का पदनाम बदलकर ग्राम विकास सहायक किया जाए। उन्होंने इन मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए प्रदेश सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

धरना समाप्त होने के बाद रोजगार सेवकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गिरीश कुमार यादव, सुधीर सिंह, श्योराज सिंह, देवपाल सिंह यादव, वीर सिंह, सौदान सिंह, उपदेश, अनमोल, सोमवीर सिंह, मुकेश यादव, कप्तान सिंह, राजकिशोर शाक्य, राम चेतन दास सहित बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights