मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

समय से पहले जन्मे शिशुओं की नेत्र ज्योति बचाने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

November 27, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


चित्रकूट, परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित विश्व ख्याति प्राप्ति श्री सदगुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट में मनाया गया राष्ट्रीय ROP प्रीमैच्योरिटी जागरूकता अभियान, समयपूर्व जन्मे शिशुओं की दृष्टि सुरक्षा एवं समय पर जाँच के प्रति चलाया जागरूकता अभियान
इसका उद्देश्य समयपूर्व जन्मे शिशुओं में होने वाली आँखों की बीमारी ROP के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर जाँच और उपचार के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था। इस अवसर पर सप्ताहभर विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने ROP जागरूकता के संदेश दिए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय के निदेशक एवं ट्रस्टी डॉ. एलेश जैन ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।साथ ही बाल रोग विभाग सहित अन्य विभागों के नर्सिंग एवं क्लीनिकल और नॉन-क्लीनिकल कर्मचारियों के लिए CME कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं 19 नवंबर को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ROP की समय पर जाँच एवं उपचार का संदेश दिया गया। साथ ही कार्यशाला आयोजित कर ROP से संबंधित चिकित्सकीय जानकारी साझा की गई। इसके अलावा बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए जागरूकता और गेट-टुगेदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ROP की जाँच एवं उपचार के महत्व की जानकारी दी गई तथा बच्चों को खिलौने वितरित किए गए। ROP प्रीमैच्योरिटी जागरूकता सप्ताह एवं डायबिटिक रेटिनोपैथी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिक्रमा मार्ग पर जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में पोस्टर, बैनर और जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को नेत्र स्वास्थ्य, नियमित जाँच एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया।इन सभी कार्यक्रमों में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) एवं अन्य अधिकारियों सहित चिकित्सालय के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इन आयोजनों के माध्यम से समयपूर्व जन्मे शिशुओं की दृष्टि की सुरक्षा, ROP की समय पर स्क्रीनिंग एवं उपचार के महत्व को जन-समुदाय तक पहुँचाने तथा नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights