मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

24 मेडल जीत कर एसआरएमएस जोन वन में अव्वल

November 27, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आयोजित दो दिवसीय अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स फेस्ट 2026-27 का शुक्रवार को समापन हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित जोन वन की इस प्रतियोगिता में एसआरएमएस मेडिकल कालेज की टीम ने 11 गोल्ड, 12 सिल्वर और एक ब्रांज के साथ 24 मेडल पर कब्जा कर जोन वन में पहला स्थान पाया। वहीं 9 गोल्ड, 8 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ राजश्री मेडिकल कालेज की टीम ने 19 पदक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। मेडिकल कालेज के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति, एसआरएमएस मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डा.एमएस बुटोला, वाइस प्रिंसिपल डा.रोहित शर्मा, डीन डीन पीजी डा.एसके सागर, डीएसडब्ल्यू डा.क्रांति कुमार और खेल अधिकारी डा. नितिन सक्सेना ने सभी विजेताओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
दो दिवसीय अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स फेस्ट 2026-27 के दूसरे दिन शुक्रवार को कई स्पर्धाओं में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वॉलीबॉल, बैडमिंटन और बास्केटबॉल में सभी खिलाड़ियों एक एक प्वाइंट के लिए संघर्ष किया। जबकि एथलेटिक्स के 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और रिले रेस मुकाबलों में छात्र और छात्राओं ने एक एक सेकेंड के लिए जान लगा दी। ऐसा ही मुकाबला शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, लांग जंप और हाई जंप में भी देखने को मिला। नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज मेरठ के अक्षत सिंह ने 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान और लांग जंप में ब्रांज मेडल हासिल करने के साथ ही रिले रेस में भी अपनी टीम को पहला स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजश्री मेडिकल कालेज की सौम्या एक मात्र ऐसी खिलाड़ी रहीं जिन्होंने गोल्ड, सिल्वर और ब्रांच तीनों मेडल हासिल किए। उन्होंने शॉट पुट में गोल्ड, डिस्कस थ्रो में सिल्वर और जेवलिन थ्रो में ब्रांच मेडल पाया। एसआरएमएस मेडिकल कालेज ने बैडमिंटन में अपनी श्रेष्ठता साबित की और इसकी बॉयज एवं गर्ल्स कैटेगरी में गोल्ड जीतने के साथ ही दोनों वर्गो में डबल्स और मिक्स डबल्स पर में भी गोल्ड मेडल हासिल किया। राजश्री मेडिकल कालेज की टीम ने बास्केटबॉल की बॉयज एवं गर्ल्स दोनों कैटेगरी में गोल्ड हासिल किया। वॉलीबॉल की गर्ल्स कैटेगरी में भी गोल्ड मेडल राजश्री को मिला।
इससे पहले एसआरएमएस मेडिकल कालेज के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति ने अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स फेस्ट 2026-27 के समापन की घोषणा की और सभी खिलाड़ियों को अच्छे खेल के लिए आभार जताया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डा.एमएस बुटोला ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के लिए बधाई दी और इसे जीवन पर्यंत बरकरार रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की कई स्पर्धाओं में निकट का और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यहां जीतने के बाद आप लोग अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में जीत हासिल करें और अपने साथ अपने संस्थान का भी नाम रौशन करें। समापन समारोह में एमबीबीएस बैच 2023 के छात्र एवं स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर आर्यन त्रिपाठी ने आभार जताया और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। जबकि संचालन एमबीबीएस 2023 बैच के विद्यार्थी भ्रोमोर मंडल और आकर्ष प्रधान ने किया। इस अवसर पर मेडिकल कालेज के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा.आरपी सिंह, डीन यूजी डा.बिन्दु गर्ग, सभी विभागाध्यक्ष, सीईटी के स्पोर्ट्स अधिकारी शंकर पाल गंगवार और अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स फेस्ट 2026-27 की संचालन समितियों से संबद्ध सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights