मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 24 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

इनाया हॉस्पिटल में 29 नवंबर को लगेगा विशाल निःशुल्क परामर्श शिविर

November 24, 2026By admin0 comments
👁 8.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के लालपुल चौराहा स्थित इनाया हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी एंड ट्रामा सेंटर में 29 नवंबर, रविवार को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। इसमें हड्डी एवं जोड़ रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा सामान्य बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे।हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शबाब हुसैन (आशू) ने SKS 24 News Channel के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को कम खर्च में बेहतर चिकित्सा परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में तीन विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।उन्होंने बताया कि शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यम अग्रवाल (MBBS, MS), स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रिजवाना (MBBS, DGO) तथा जनरल फिजीशियन डॉ. मो. रिजवान (MBBS, MD) मरीजों को निःशुल्क परामर्श देंगे।शिविर के दौरान मरीजों को एक्स-रे, ईसीजी और विभिन्न खून की जांचों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी। हॉस्पिटल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क परामर्श शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठाएं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

स्थान: इनाया हॉस्पिटल, मवेशी अस्पताल के सामने, लालपुल चौराहा, कचहरी रोड, बदायूं।
दिनांक: 29 नवंबर 2026, रविवार।
समय: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights