कांवड़ियों की सेवा में दवा विक्रेताओं ने लगाया निशुल्क उपचार शिविर

WhatsApp Image 2026-08-23 at 4.39.21 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कुंवरगांव में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशन में समस्त दवा विक्रेताओं की ओर से कांवड़ियों की सेवा के लिए निशुल्क उपचार एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। नगर के हनुमान मंदिर के निकट लगाए गए शिविर का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने किया।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के पति अरविंद रावत ने अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार का शाल एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया। शिविर में कांवड़ियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। चिकित्सकीय परामर्श के बाद जरूरत के अनुसार उन्हें आवश्यक दवाएं भी निशुल्क वितरित की गईं।
शिविर में दवा विक्रेताओं ने कांवड़ियों की सेवा करते हुए उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह भी दी। कांवड़ यात्रा के दौरान लगाए गए इस सेवा शिविर की लोगों ने सराहना की।इस अवसर पर औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद, केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष शिव स्वरूप गुप्ता, हर्ष पोरवाल, रजत शंखधार, मोहम्मद नवी अंसारी, इफ्तखार अंसारी, विनीत जौहरी, अजय सक्सेना, सिंधु गुप्ता, अंकुश जौहरी, आशीष मथुरिया, संजीव वर्मा, रजत शर्मा सहित बड़ी संख्या में दवा विक्रेता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights