मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

बरेली में प्रेम विवाह को लेकर युवती ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों पर धमकी देने का आरोप

August 22, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। प्रेम विवाह के फैसले के बाद सुरक्षा को लेकर एक युवती और उसके साथी ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि शादी के फैसले से उसके परिजन नाराज हैं और उसे तथा उसके साथी को धमकियां दी जा रही हैं। मामले में दोनों ने डीआईजी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। साथ ही युवती के विधिक बयान दर्ज कराकर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।प्रार्थना पत्र के मुताबिक, समीर कुमार पुत्र रामू और सानिया पुत्री पूरन निवासी बासमंडी, शाहमतगंज, बरेली ने सजातीय होने का उल्लेख करते हुए धार्मिक रीति से स्वेच्छा से विवाह करने की बात कही है। पत्र में बताया गया है कि विधिक विवाह की प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 को पूरी की गई। युवती के परिजन इस विवाह से सहमत नहीं हैं, जिसके बाद दोनों ने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया है।सानिया ने बातचीत में बताया कि वह और समीर कुमार कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और उनके बीच प्रेम संबंध है। उसने बताया कि दोनों एक ही मोहल्ले में रहते हैं और सोशल मीडिया तथा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी बातचीत करते थे। सानिया के मुताबिक, वह समीर से शादी करना चाहती है और दोनों की ओर से कोर्ट में आवश्यक कागजात जमा किए जा चुके हैं।सानिया ने आरोप लगाया कि उसके परिवार के कुछ लोग शादी के फैसले से नाराज हैं और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसके अनुसार, उसकी मां, चाचा और भाई की ओर से धमकियां दी जा रही हैं। युवती का कहना है कि वह अपनी इच्छा से यह फैसला ले रही है और उसे किसी तरह का दबाव नहीं है।वहीं, समीर कुमार ने बताया कि वह आजम नगर, बरेली का रहने वाला है और उसके पिता का नाम रामू है। उसने कहा कि दोनों के बीच कई वर्षों से बातचीत और प्रेम संबंध है तथा वह सानिया से शादी करना चाहता है। समीर के मुताबिक, उसके परिवार वाले इस रिश्ते के लिए सहमत हैं, जबकि सानिया के परिजन इसके खिलाफ हैं। उसने भी कहा कि सानिया अपनी इच्छा और सहमति से उसके साथ है।
दोनों ने डीआईजी बरेली को दिए प्रार्थना पत्र में पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही सानिया के विधिक बयान दर्ज कराए जाने और मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई के आदेश देने का अनुरोध किया गया है। अब पुलिस की ओर से मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights