मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
स्वास्थ्य

कॉर्निया प्रत्यारोपण से बरेली में जरूरतमंदों को मिलेगी नई रोशनी

August 21, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। राजेंद्र नगर स्थित फोकस नेत्रालय में अब कॉर्निया प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू हो गई है। संस्थान में 19 और 20 अगस्त को लगातार दो सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण किए गए। इसके साथ ही नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल शुरू की गई है।फोकस नेत्रालय को संबंधित प्राधिकरण की ओर से मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम के तहत कॉर्निया प्रत्यारोपण, नेत्र बैंक और नेत्र प्राप्ति केंद्र के संचालन की अनुमति दी गई है।
नेत्रालय की विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. कानुप्रिया अग्रवाल और उनकी टीम डॉक्टर काव्या बंसल , डॉक्टर मोहित अग्रवाल ने बताया कि कॉर्निया आंख के सामने की पारदर्शी परत होती है। संक्रमण, चोट, जन्मजात समस्या या अन्य कारणों से इसके क्षतिग्रस्त होने पर दृष्टि गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है। ऐसे चयनित मरीजों में कॉर्निया प्रत्यारोपण दृष्टि वापस पाने का प्रभावी उपचार है।
डॉ. कानुप्रिया अग्रवाल ने कहा कि कॉर्निया प्रत्यारोपण केवल शल्य चिकित्सा नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति को दोबारा दुनिया देखने का अवसर देने का माध्यम है। लगातार दो सफल प्रत्यारोपण संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। प्रयास है कि बरेली और आसपास के मरीजों को उन्नत नेत्र सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हों।नेत्रदान को लेकर बढ़ाई जाएगी जागरूकतासंस्थान की ओर से नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया जा रहा है। मृत्यु के बाद किया गया नेत्रदान किसी दूसरे व्यक्ति के जीवन में रोशनी ला सकता है। संस्थान के चिकित्सकों के अनुसार नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी गरिमा और सम्मान के साथ की जाती है।जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार देने का लक्ष्यफोकस नेत्रालय का उद्देश्य आने वाले समय में कॉर्निया प्रत्यारोपण सेवाओं का विस्तार करने, नेत्रदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, नेत्र बैंक एवं नेत्र प्राप्ति सेवाओं को मजबूत करने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights