बदायूँ जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विशेष प्रयासों के निर्देश
बदायूँ। जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी यातायात, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय एवं निर्माण खंड, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, यातायात निरीक्षक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साइट इंजीनियर, 108 एंबुलेंस प्रभारी सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं हितधारकों को समन्वित रूप से विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। विगत जुलाई माह में अधिकांश दुर्घटनाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा अन्य वाहनों को टक्कर मारने के कारण होने का संज्ञान लेते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।एडीएम ने मार्गों पर स्पष्ट दृश्यता बनाए रखने के लिए सड़क किनारे उगी झाड़ियों की साफ-सफाई कराने हेतु वन विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए एक्सप्रेस-वे अधिकारियों को सेफ्टी वॉल की मरम्मत कराने के लिए आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश दिए ।बिसौली एवं बिल्सी क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों इंदिरा चौक एवं पुलिस लाइन चौराहे आदि पर धूमिल हो चुकी जेब्रा क्रॉसिंग को ठीक कराने के निर्देश भी दिए गए।उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में हाईवे की सुरक्षा के लिए गठित समिति द्वारा हाईवे से अवैध अतिक्रमण, ढाबा आदि हटाने तथा मार्गों का सतत निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही समस्त विद्यालयों में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उनके फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी एवं उद्योगी तथा व्यापारीगण भी मौजूद रहे।
















































































