मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं बाधित नहीं होंगी, संयुक्त शिक्षा निदेशक के आश्वासन पर हरी शंकर ने जताया आभार

August 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा निरंतरता को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद, बरेली द्वारा संयुक्त शिक्षा निदेशक, बरेली मंडल, बरेली के समक्ष कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। परिषद द्वारा ज्ञापन देकर मांग की गई कि लंबे समय से विद्यालयों में कार्यरत किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी की सेवाएं बाधित न की जाएं और उन्हें पूर्व की भांति अपने-अपने कार्यस्थल पर कार्य करने दिया जाए। परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त शिक्षा निदेशक महोदय से मुलाकात कर 30 जून को अनुबंध समाप्त होने के बाद उत्पन्न स्थिति तथा कर्मचारियों में बनी असमंजस की स्थिति से अवगत कराया। परिषद ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी वर्षों से अपने-अपने विद्यालयों में पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उनकी सेवा निरंतरता बनाए रखना आवश्यक है, ताकि कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न न हो।
ज्ञापन पर गंभीरता से विचार करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक, बरेली मंडल, बरेली द्वारा परिषद को आश्वासन दिया गया कि किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी की सेवाएं बाधित नहीं होंगी तथा कर्मचारी अपने-अपने स्थान पर निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस आश्वासन से आउटसोर्स कर्मचारियों में राहत एवं खुशी की भावना है। इस अवसर पर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद, बरेली के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने संयुक्त शिक्षा निदेशक महोदय का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा कर्मचारियों की सेवा निरंतरता को लेकर जो चिंता अधिकारियों के समक्ष रखी गई थी, उस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कर्मचारियों के हित में आश्वासन दिया जाना सराहनीय है।जिला मंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी विद्यालयों की व्यवस्थाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्होंने लंबे समय से पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दी हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा दिया गया आश्वासन कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि परिषद भविष्य में भी आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों, सम्मान, रोजगार सुरक्षा एवं सेवा निरंतरता के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।जिला स. सयोंजक परम किशोर ने सभी आउटसोर्स कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने-अपने कार्यस्थल पर पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करते रहें तथा विद्यालयी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।जिला उपाध्यक्ष तिलक राम ने संयुक्त शिक्षा निदेशक, बरेली मंडल, बरेली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हित में दिया गया यह सकारात्मक आश्वासन परिषद और आउटसोर्स कर्मियों के लिए विश्वास एवं राहत का संदेश है। इस मौके पर अभिषेक, सत्य प्रकाश, जितेंद्र, विवेक, कोमल, दीपक, संजय, शिव कुमार, वीरू, शिवम यादव,योगेश श्रीवास्तव, अरुण कुमार यादव, सोनू मौर्य, अजय कुमार,सुधीर यादव, मनोज कुमार, वृष कुमार आदि कर्मचारी शामिल रहे है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights